मधुबनी जिला के राजनगर थाना क्षेत्र के रामपट्टी लाल चौक के समीप पेट्रोल पंप के पास बगीचे में स्थित घर में शनिवार को एक युवती का शव हुआ बरामद।
Madhubani:-

शनिवार को एक युवती का शव मिलने से आस पास के इलाके में सनसनी फ़ैल गया मौके पर लोगो की भीड़ जुटनी शुरू हो गई, वही युवती की शव मिलने की सूचना राजनगर थाना को दिया गया सूचना पाते ही थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक युवती के शव को अपने कब्जे में लिया। वही पुलिस मौके पर मौजुद लोगो से मृतक युवती की पहचान के लिए लोगो से पूछताछ करने लगे, लेकिन लोगो ने मृतक युवती के शव को पहचाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस के द्वारा छानबीन के दौरान युवती के पास से पहचान के तौर पर कुछ कागजात बरामद हुआ। जिसे मृतक युवती की पहचान हो सकी, जिसके बाद मृतक युवती की पहचान सकरी थाना क्षेत्र के सकरी गांव के जीनत प्रवीण उम्र करीब 17 वर्ष के रुप में हुई है। वही राजनगर थाना पुलिस मृतक युवती के शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी
सदर अस्पताल भेज दिया।
मृतक युवती की पहचान के बाद राजनगर थाना पुलिस के द्वारा सकरी थाना को मृतक युवती की पहचान को लेकर सूचना दिया, वही इस पूरे मामले को लेकर सकरी थाना पुलिस युवती के परिजनों को दिया सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और परिजनों ने मृतक युवती के शव की पहचान कपड़े से किया। मृतक युवती से पिता ने बताया की जीनत प्रवीण 2 अप्रैल को घर से बैंक पासबुक अपडेट करने की बात कहकर घर से निकली लेकिन जब जीनत प्रवीण घर वापस नहीं आई तो घर के सभी लोग परेशान हो गए और उसे ढूंढने लगे लेकिन जीनत प्रवीण का कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद परिजन सकरी थाना पहुकर जीनत प्रवीण के गुमशुदगी को लेकर थाना में आवेदन दर्ज करवाया। 4 दिन बाद जीनत प्रवीण की मौत की खबर मिली, मृतक युवती 10 वी परीक्षा पास कर इंटर में गई थी इस घटना से पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रखा है।
