निगरानी की टीम ने बिजली विभाग के विद्युत कार्यपालक अभियंता व उनके सहयोगी को रिश्वत के 40 हजार के साथ किया गिरफ्तार

निगरानी की टीम ने बिजली विभाग के विद्युत कार्यपालक अभियंता व उनके सहयोगी को रिश्वत के 40 हजार के साथ किया गिरफ्तार

दरभंगा – निगरानी विभाग की टीम ने बिहार के दरभंगा जिला में दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, दरभंगा ग्रामीण के विद्युत कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार और टेक्नीशियन एसिस्टेंट रिंकू कुमारी को 40 हजार रुपया घुस लेते उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया है। रिश्वत की राशि आटा चक्की में बिजली कनेक्शन देने के लिए मांग की गई थी। वही गिरफ्तारी के बाद से बिजली विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

इस बात की जानकारी देते हुए निगरानी विभाग के डीएसपी पवन कुमार ने कहा कि नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के दरभंगा ग्रामीण के विद्युत कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार और उनके साथ लाइनमैन के रूप में कार्यरत रिंकू कुमारी को 40 हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार किया गया है। वही डीएसपी ने बताया कि अजित कुमार रिश्वत की राशि अपने सहयोगी रिंकू कुमारी के माध्यम से ली थी।

वही निगरानी डीएसपी पवन कुमार ने कहा की इस बात की शिकायत एक मार्च को निगरानी विभाग पटना को समस्तीपुर जिला के खानपुर के रहने वाले अनिल कुमार ने किया था।शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन में कहा था कि डिलाही में आटा चक्की के लिए लाइन की आवश्यकता है। इसके लिए बिजली विभाग कनेक्शन के एवज में 40 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई।

अनिल कुमार के आवेदन के आधार पर बढ़िया अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम गठित किया गया और विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, दरभंगा ग्रामीण के विद्युत कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार के पास से निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत के 40 हजार रुपया के साथ उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया है। वही उन्होंने बताया कि इस सफल ऑपरेशन में निगरानी विभाग के 13 कर्मी शामिल थे।

Byte —-

पवन कुमार, डीएसपी निगरानी विभाग पटना

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing