*जमीनी विवाद में मारपीट एक महिला घायल
Report:- Murari Jha
Darbhanga:-
घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के नवटोल पुनहद गांव मे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है जिसमें एक महिला घायल हो गया जिमसे घायल राजिंद्र यादव की 50 वर्षीय पत्नि रूणा देवी को प्राथमिक उपचार को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घनश्यामपुर में भर्ती करवाया गया जहा डॉक्टरों ने उसे प्रथमिक उपचार के बेहतर ईलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रैफर कर दिया गया है।।

जिसको लेकर घायल रूना देवी के पति राजिन्द्र यादव ने घनश्यामपुर थाना में लिखित आवेदन दिया है। जिसमें उन्होने बताया कि अपने आंगन में शौचालय का नव निर्माण कार्य चल रहा था हम खेत में काम करने गए इसी दौरान पास के महिला और मेरी पत्नि के बीच आपस में गाली गलौज चल रहा था इसी दौरान ओपिंदर यादव, प्रवीण यादव , प्रदीप यादव ने मार पीट करना शुरू कर दिया वही जानकारी हो की दुसरे पक्ष से भी एक लोगो की चोटील होने के जानकारी मिल रही है ।

इस संबध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया है कि आवेदन थाना में दिया गया है पुलीस मामले की जांच में जुट गई है कानून को हाथ में लेने वाले बक्से नही जाएंगे।।