Madhubani:- स्थानीय जनता दल यू कार्यालय “कर्पूरी सभागार” चंद्रा कंपलेक्स मधुबनी में जिला अध्यक्ष श्री फूले भंडारी उर्फ श्री नारायण भंडारी जी के अध्यक्षता में जिला के दोनों लोकसभा क्षेत्रों की चुनाव की तैयारी हेतु विस्तारित कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री परिवहन विभाग बिहार सरकार श्रीमती शीला मंडल जी ने कहा कि आज की बैठक में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति एवं जोश देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि मधुबनी जिला के दोनों लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी के जीत सुनिश्चित है। हम सभी को ध्यान रखना है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जो आह्वान है अबकी बार 400 पार की सपना सच होते दिख रहा है साथ ही माननीय मुख्यमंत्री विकास पुरुष श्री नीतीश कुमार जी का आह्वान बिहार में एनडीए को 40 की 40 सीट पर जीत सुनिश्चित होते दिख रहा है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी राजनीतिक ही नहीं सामाजिक परिवर्तन के भी प्रतीक हैं। आज उन्हीं के सोच एवं सपना से मेरे जैसे घरेलू महिला अति पिछड़ा वर्ग धानुक समाज की बेटी आज बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में जगह स्थापित की हूं। यह नीतीश कुमार जी का ही देन है।
इस अवसर पर झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी सांसद आरपी मंडल जी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी गरीब एवं वंचितों के सच्चे हितैषी हैं आज मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को सांसद बनाए एवं दूसरी बार पुनः मौका दिए। समाज के सभी समुदायों का विकास एवं राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करना माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का ही देन है। आज बिहार में एनडीए गठबंधन के तहत जनता दल यू कुल 16 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ रही है जिसमें सर्वाधिक सीटों पर पिछड़ा, अति पिछड़ा समुदाय के लोगों को टिकट मिला है एवं समाज के सभी तबका के लोगों के सम्मान के लिए उन्होंने सदैव दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की है। मैं यहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि मैं आपके भाई एवं बेटा की तरह आपका सम्मान एवं लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए हर वक्त तत्पर रहूंगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री फूले भंडारी जी ने कहा कि आज की उपस्थिति देखकर मुझे पूर्ण विश्वास है कि जनता दल यू के सभी साथी मधुबनी जिला के दोनों लोकसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी के लिए पूरे ईमानदारी से काम करेंगे साथ ही मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके सुख-दुख में मैं 24 घंटा तत्पर रहूंगा। आपको जो कार्य दिया जाएगा उसे पूर्ण करने के लिए आपके बीच में मैं सदैव उपस्थित रहूंगा अंत में सभी को धन्यवाद देते हुए बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई।
मौके पर प्रमंडलीय प्रभारी अब्दुल कयूम अंसारी, पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, पूर्व एमएलसी विनोद कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अब्दुल कयूम,प्रवीण मंडल, जयवीर सिंह, कुमर जी झा, संजय मंडल,प्रदीप झा बासु,उदयकांत चौधरी, राजकुमार सिंह, श्रीकांत यादव, कमलेश कुंदन, कारी ठाकुर, अरविंद पासवान,देवदत्त शाह, प्रमोद गुप्ता, विनोद मंडल, उपेंद्र कामत, शशि कांत चौधरी,सुधीर राय, लड्डू चौधरी, डॉ संजीव कुमार झा,फूलदेव यादव, हीरा माझी, राम नरेश चौपाल,देवेंद्र चौधरी,गुलाब साह,भरत चौधरी,जावेद अनवर, अहमदहुसैन,प्रभातरंजन,विक्रमशिला देवी, संगीता ठाकुर, कुमारी उषा, किशोरी खातून, रूबी कुमारी, श्याम नंदन लाल, अमरेश मिश्रा, अनिल कुमार दास, धर्मेंद्र मंडल, सुनील बरनवाल,आलोक कुमार, जयवंत कुमार राम, राजा चौधरी, प्रकाश सिंह, विनोद चौधरी,अविनाश सिंह, सनी सिंह, हीरा माझी, कन्हैया झा, सत्यनारायण साफी, सूर्य देव सिंह, शत्रुघ्न रावत, बलराज सहनी, रविंद्र रमन चौधरी, अशोक कामत, चंद्रकांत शाह, श्याम सुंदर विश्वकर्मा तेज नारायण कामत के साथ-साथ सैकड़ो साथी उपस्थित थे