संवाददाता:- मुरारी झा
Darbhanga:- दरभंगा पुलिस के द्वारा आगामी लोकसभा के मद्देनजर अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से आज मगलवार को बिरौल थाना परिसर के ठीक सामने बिरौल थाना के पदाधिकारियों और कर्मियों के द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान यातायात नियमों का पालन एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने करने के लिए चलाया जा रहा है। इस अभियान में बाइक की डिक्की सहित सभी जरूरी कागजात और हेलमेट चेक किया गया। पुलिस ने यातायात का पालन नहीं करने वाले वाहन चालक से 7 हजार रुपए जुर्माने की राशि वसूल की गई।

इस अभियान में मौके पर अवर पुलिस निरीक्षक आरती कुमारी सहित होम गार्ड के जवान मौजूद रहे।