लोकसभा 2024 की NDA से JDU ने अपने 16 सीटों का उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया .
LOKSABHA ELECTION 2024 BIHAR ELECTION:

PATNA :- बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है जहां जेडीयू ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. रविवार को जेडीयू ने प्रेस कांफ्रेंस कर बिहार की 16 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है.
JDU की इस लिस्ट के अनुसार पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 2019 के अधिकांश जीते सांसदों को ही मौका दिया है. सिर्फ सीवान से कविता सिंह, सीतामढ़ी से सुनील कुमार पिंटू, गया से विजय मांझी और काराकाट से महाबली सिंह का टिकट कटा है. वहीं इनके अलावा JDU ने अन्य सभी सीटों पर अपने पुराने चेहरों को चुनावी मैदान में उतारने का निर्णय लिया है. जेडीयू राज्यसभा सांसद संजय झा के अनुसार उनकी पार्टी जेडीयू ने उम्मीदवारों की लिस्ट में सभी समाज के लोगों का ध्यान रखा है. उम्मीदवारों की लिस्ट में अधिकांश समाज का प्रतिनिधित्व नजर आता है.लवली आनंद : शिवहर , देवेश चंद्र ठाकुर: सीतामढ़ी ,राम प्रीत मंडल: झंझारपुर ,दिलेश्वर क़ामत: सुपौल ,संतोष कुशवाहा: पूर्णिया ,दिनेश चंद्र यादव: मधेपूरा ,विजय लक्ष्मी कुशवाहा: सिवान ,राजीव रंजन सिंह ललन: मुंगेर ,आलोक सुमन: गोपालगंज ,चंदेश्वर चंद्र वंशी: जहानाबाद ,गिरधारी यादव: बांका ,अजय मंडल: भागलपुर, सुनील कुमार: वाल्मीकिनगर , मुजाहिद आलम: किशनगंज, कौशलेन्द्र कुमार: नालंदा, दुलालचंद गोस्वामी: कटिहार