जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने समस्त जिलावासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।

*जिलेवासियों के नाम अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि सभी लोग उत्साह पूर्वक होली खेलें और मिलावटी रंगों के दुष्प्रभाव को देखते हुए उससे दूर रहें।

*स्वास्थ्य को हानि पहुंचाने वाले रंगों और गुलाल के इस्तेमाल से बचें।

Madhubani:-

होली के शुभ अवसर पर dm अरविंद कुमार वर्मा ने अपील की है कि जबरदस्ती बल प्रयोग के द्वारा होली ना खेलें, जिससे दूसरों को बुरा लगे। उन्होंने सभी प्रकार के नशे के सेवन से दूर रहने की अपील भी की है। विशेषकर नौजवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपके व्यवहार से दूसरों को परेशानी ना हो। इसलिए हुड़दंग न मचाएं। उन्होंने कहा कि डीजे का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। ऐसे में डीजे का इस्तेमाल न करें। साथ ही किसी भी लाऊड स्पीकर पर ऐसा अश्लील या भ्रामक गाना ना बजाएं, जिससे किसी भी व्यक्ति अथवा समूह की भावना को ठेस पहुंचती हो। सोशल मीडिया को शुभकामनाओं के आदान-प्रदान का बेहतर माध्यम बताते हुए उन्होंने अफवाहों से बचने की सलाह भी दी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत झंझारपुर में 7 मई एवं मधुबनी में 20 मई को मतदान है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में जरूर भाग ले,ताकि मधुबनी जिले के 70 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing