मधुबनी में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 22 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत

संवाददाता:- S. JHA 

ROAD ACCIDENT NEWS MADHUABNI

MADHUBANI:-
मधुबनी जिला के भैरवस्थान थाना क्षेत्र के नवटोलिया कट के समीप एनएच 27 पर बुधवार को ट्रक के चपेट में आने से एक 22 वर्षीय युवक की हुई दर्दनाक मौत।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उस वक्त हुआ जब युवक रॉड क्रॉस कर रहा था तभी मृतक युवक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया और सड़क दुघर्टना में युवक की हुई दर्दनाक मौत। जिसके बाद घटनास्थल पर आस पास के लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई,वही इस घटना की सूचना स्थानीय लोगो के द्वारा भैरवस्थान थाना पुलिस को दिया गया सूचना पाते ही पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए वहीं घटनास्थल पर लगे लोगो की भीड़ को हटाया और युवक के शव को अपने कब्जे में लिया। घटनास्थल पर मौजुद लोगो से मृतक युवक की पहचान के लिए पुछताछ करने लगे लेकिन मौके पर मौजुद लोगो ने युवक के शव को पहचाने से इंकार कर दिया।
फिलहाल पुलिस युवक के शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को पहचान होने तक 72 घंटे के लिए शव को सुरक्षित शवदाग्रह में रखा जाएगा। उसी बीच शव की पहचान होने के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। वही पुलिस घटनास्थल पर से ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाना लेकर पहुंची, मृतक युवक लाल रंग का टी शर्ट और काले रंग का पेंट पहना हुआ है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications