मधुबनी में सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक को थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल…
Madhubani:-
मधुबनी जिला के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के छतौनी मझौरा मुख्य मार्ग पर सोमवार की रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, वही मौके पर आस पास के लोगो की भी जुटनी शुरू हो गई।

घायल युवक की पहचान कटैया पंचायत के महथोर गांव निवासी दिनेश यादव के 28 वर्षीय पुत्र दिवाकर यादव के रूप में की गई हैं। वही इस सड़क दुर्घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई सूचना पाते ही बासोपट्टी अध्यक्ष अरविंद कुमार खुद गस्ती में निकला हुआ था,सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मानवता की मिसाल पेश किया,बाइक एक्सीडेंट में घायल युवक को इलाज के लिए अपने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने घायल बाइक सवार युवक का प्राथमिक उपचार कर युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही स्थानीय थाना के द्वारा घायल युवक की पहचान के बाद युवक के परिजनों को सड़क दुघर्टना की सूचना दिया, सूचना पाते ही परिजन अस्पताल पहुंचकर युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।