
मधुबनी में चोरों ने एक गांव के पांच घरों में करीब दस लाख रूपए की जेवरात की चोरी की घटना को दिया अंजा
Madhubani:-
मधुबनी जिला के रहिका थाना क्षेत्र के सौराठ गांव में रविवार की देर रात चोरों ने एक ही गांव के पांच घरों को बनाया निशाना करीब 10 लाख रुपए से अधिक की चोरी की घटना को अंजाम दिया।
मालूम हो कि चोरों ने उसी घर को निशाना बनाया जिस घर में गृहस्वामी मौजूद नहीं थे, उसी घर के गेट का ताला तोड़कर घर में रखे सोने चांदी और नगद रुपए लेकर हुआ रफूचकर वही ग्रामीणों ने देखा की घर के मेन गेट का ताला टूटा पड़ा हुआ है,वही गांव में चोरी की घटना की सूचना तेजी से पूरे इलाके में फैल गई। चोरी की घटना की सूचना रहिका थाना को दिया गया,सूचना पाते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। घर में हुए चोरी को लेकर गृहस्वामी के द्वारा रहिका थाना को लिखित आवेदन देने की प्रक्रिया की जा रही है। वही गृहस्वामी ने बताया की मै बीते रात घर पर नहीं था ग्रामीणों के द्वारा फोन कर सूचना मिला की घर चोरी हो गया,जब मैं घर पर आया तो देखा की घर में समान इधर उधर बिखरा पड़ा था। घर में रखे सोने चांदी और गुल्लक में करीब तीन हजार रुपए की चोरों ने की चोरी। मिली जानकारी के अनुसार कुछ घरों के गृहस्वामी दिल्ली में रहते हैं, ग्रामीणों के द्वारा घर के गृहस्वामी को घर में हुए चोरी सूचना दिया गया, सूचना मिलते ही गृहस्वामी घर के लिए निकल गए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पांच घरों में चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपए से अधिक की चोरी की घटना को दिया अंजाम।