मधुबनी जिला के राजनगर प्रखंड स्थित संदीप विश्वविद्यालय परिसर में रविवार को तीन दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया, रोजगार मेला का शुभारंभ कुलपति प्रो.समीर कुमार वर्मा और रोजगार मेला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर रोजगार मेला का आयोजन किया।
तीन दिवसीय रोजगार मेला में करीब सौ से अधिक अलग अलग कंपनियों ने अपना स्टोल लगा, रोजगार मेला में करीब 11000 से अधिक युवा पहुंचे,और रोजगार मेला में लगे अलग अलग कंपनियों के स्टोल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। वही रोजगार मेला में कंपनी एचडीएफसी, रिलायंस, उत्कर्ष बैक,एचपी,जैसी देश कि नामचीन 100 से अधिक कम्पनियों के एचआर ने अपना योगदान देकर विश्वविद्यालय के छात्रों और पूरे प्रदेश से आये युवाओं का साक्षात्कार कर चयन किया। संदीप विश्वविद्यालय परिसर में अयोजित रोजगार मेला में सम्मिलित होने आए छात्र और छात्राओं में काफी खुशी का माहौल देखा गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डाँ.समीर कुमार वर्मा जी ने विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ ही रोजगार मेला मे आये युवाओं को अपनी शुभकामनाएं दी। विश्वविद्यालय के डायरेक्टर श्री आर्यन झा जी ने पाग दोपटा एवं पौधा देकर सम्मानित किया ।विश्वविद्यालय के छात्राओं द्वारा अतिथियों का स्वागत स्वागतगान के साथ किया !