मधुबनी के विकास को नई दिशा देने की पहल, विधायक माधव आनंद ने चिराग पासवान से की मुलाकात
रिपोर्ट:- सरोज झा
Madhubani:-

मधुबनी नगर के विधायक माधव आनंद ने दिल्ली में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास को लेकर महत्वपूर्ण पहल की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बिहार के समग्र विकास के साथ-साथ विशेष रूप से मधुबनी विधानसभा क्षेत्र में औद्योगिक संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान विधायक माधव आनंद ने मधुबनी में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के विकास की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि मधुबनी जिला कृषि उत्पादन के क्षेत्र में काफी समृद्ध है और यहां फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में निवेश की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। यदि इस क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ावा दिया जाए, तो इससे स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और किसानों को भी उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य मिल सकेगा।
विधायक ने यह भी कहा कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के विकास से न केवल क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि युवाओं के पलायन को भी रोका जा सकेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से इस दिशा में सहयोग और विशेष योजनाओं की मांग की।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विधायक की पहल की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग और मार्गदर्शन का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार क्षेत्रीय विकास के लिए प्रतिबद्ध है और मधुबनी में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
विधायक माधव आनंद ने विश्वास जताया कि केंद्र के सहयोग से मधुबनी में विकास को नई दिशा मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित
