मधुबनी में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 शुरू, अधिकारी पहुंचे घर-घर

मधुबनी में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 शुरू, अधिकारी पहुंचे घर-घर

 

मधुबनी:-

जिले भर में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 की शुरुआत हो चुकी है। इस क्रम में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी श्री चंदन झा ने स्वयं मधुबनी नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जाकर मतदाताओं के घर-घर एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण किया।

अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने मतदाता विवरण की जांच कर निर्धारित प्रारूप में आवश्यक जानकारी भरें और समय पर जमा करें। जिलाधिकारी ने कहा, “लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना जरूरी है। इसलिए सभी लोग अपने परिवार के योग्य सदस्यों का नाम अवश्य दर्ज कराएं।”

अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों में बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित कर रहे हैं, जिसमें नया नाम जोड़ने, पुराने नाम हटाने, पते या अन्य जानकारी में सुधार करने जैसे प्रावधान शामिल हैं।

इस अभियान का उद्देश्य आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अभियान को पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ संपन्न कराएं।

जिला प्रशासन ने आम जनता से आग्रह किया है कि वे बीएलओ के साथ सहयोग करें और समय रहते अपना फॉर्म भरकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing