इंडिया गठबंधन मधुबनी (महागठबंधन) की समन्यव समिति जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।
Madhubani/Bihar

इंडिया गठबंधन मधुबनी (महागठबंधन) की समन्यव समिति जिला स्तरीय बैठक आज जिला कांग्रेस कार्यालय मधुबनी में समन्यव समिति जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया । संयोजक वीर बहादुर राय जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जहााँ स्वागत कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री सुबोध मंडल जी द्वारा किया गया । इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल के सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए, इंडिया गठबंधन के घटक दलों के जिला अध्यक्ष, जिला सचिव,समिति सदस्य एवं प्रखंड अध्यक्ष ने अपने-अपने विचार रखें। मधुबनी महागठबंधन (इंडिया) की समन्यव समिति जिला स्तरीय बैठक के नेतृत्व में यह निर्णय लिया गया की सभी प्रखंड में दिनांक 31 मैं तक घटक दलों के प्रखंड स्तरीय समन्यव समिति का गठन कर लिया जाएगा एवं इस समिति में सभी दल के दो-दो सदस्य को शामिल किया जाएगा । इस समन्यव समिति को जून से जुलाई तक बूथ लेवल पर समन्यव का निर्धारण हो जाएगा कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से राजद के जिला अध्यक्ष वीर बहादुर राय जी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुबोध मंडल जी, मनोज मिश्रा जी, श्री नलनी रंजन झा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमतुल्लाह खान जी, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष प्रशांत राज , पार्टी से राजद के वरिष्ठ नेता राजकुमार यादव , राजेंद्र यादव ,माले पार्टी से ध्रुव नारायण ,मयंक कुमार यादव ,श्याम पंडित, विजय लाल दास ,सीपीआई पार्टी से मिथिलेश झा , नारायण यादव ,मनोज कुमार मिश्रा ,मनोज यादव जी,दिलीप झा ,गणपति मिस ,वी ई पी पार्टी से विष्णु देव चौधरी , संजय साहनी,श्याम सुंदर साहनी ने अपने-अपने विचार को साझा किया ।
