*राहुल गांधी के नेतृत्व में जातीय जनगणना की जीत, सरकार को झुकना पड़ा: डॉ राशीद फाखरी
Madhubani/ Bihar:-
कांग्रेस नेता डॉ. राशीद फाखरी ने कहा कि राहुल गांधी जो कहते हैं, वह करते हैं और करवाते भी हैं। उनके अथक आंदोलन और दबाव के कारण सत्ता पक्ष कमजोर हुआ और अंततः सरकार को जातीय जनगणना के लिए सहमति देनी पड़ी। डॉ. राशीद फाखरी ने कहा, “राहुल गांधी ने कहा था कि हम अन्याय की दीवार तोड़कर नया भारत बनाएंगे, और उनकी यह बात सरकार को झुकाने में कामयाब रही।”

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में देश में जातीय जनगणना कराने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। कांग्रेस ने इसे अपनी पार्टी की निरंतर मांग और राहुल गांधी के नेतृत्व की जीत बताया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा, “हमने संसद में कहा था कि जातीय जनगणना करवाकर रहेंगे और 50 फीसदी आरक्षण की सीमा भी हटाएंगे। यह पहला कदम है, लेकिन अब सरकार को स्पष्ट तारीख बतानी होगी कि यह जनगणना कब तक पूरी होगी।”
डॉ. फाखरी ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि इस फैसले को तय समय सीमा में लागू किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी सामाजिक न्याय के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
