खुटौना बाजार में निकाली गई भव्य झांकी एवं शोभायात्रा

*जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा खुटौना बाजार

खुटौना : – प्रखंड के खुटौना बाजार में रविवार को रामनवमी के अवसर पर भव्य झांकी एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा स्थानीय जयनगर रोड स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर परिसर से निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

रामनवमी कमिटी खुटौना के तत्वावधान में निकली इस शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं महावीर हनुमान की प्रतिमा के साथ-साथ भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की आकर्षक झांकी सजाई गई थी।

शोभायात्रा जलेश्वर स्थान से प्रारंभ होकर इंदिरा चौक, गांधी चौक, अंबेडकर चौक, सुभाष चौक, शास्त्री चौक होते हुए दुर्गा स्थान तक पहुंची और फिर निर्धारित मार्ग से वापस जलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में समाप्त हुई।

पूरे नगर में जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा की गई और श्रद्धा से स्वागत किया गया।

प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। स्वयं बीडीओ गिरीश चंद्रा, सीओ विजय प्रकाश एवं थानाध्यक्ष नीतीश कुमार भारी पुलिस बल के साथ शोभायात्रा में पैदल चल रहे थे। पूरे कार्यक्रम की निगरानी ड्रोन कैमरे से भी की गई।

रामनवमी कमिटी के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing