एनडीए में ऑल इज वेल, विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर बनेगी सरकार

एनडीए में ऑल इज वेल, विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर बनेगी सरकार

Darbhanga/ Bihar – भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम साहब बुधवार को दरभंगा पहुंचे। वही सैयद जफर ने नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात नही होने के सवाल पर कहा कि NDA के सभी घटक का सम्मान होता है। कई बार ऐसा अपवाह उड़ जाता हैं की उनलोगों की मीटिंग होनी है। लेकिन वास्तव में मीटिंग होती ही नहीं हैं। मीटिंग की पुष्टि किसने की हैं। मुझे मालूम नहीं हैं। वही उन्होंने कहा कि यदि PMO में मीटिंग होती हैं तो सभी तैयारी पहले से रहती हैं। मुझे नहीं लगता हैं कि ऐसा कभी हुआ होगा। लोग कई बार कयास लगाते हैं।

नीतिश कुमार दिल्ली गए तो पीएम से मुलाकात करेंगे ही ऐसा कोई जरूरी नही है। उनकी पार्टी के सदस्य दिल्ली में रहते हैं। उनसे भी अकसर मुलाकात करते हैं। अगर प्रधानमंत्री से मुलाकात की बात होती है तो उसकी जानकारी बहुत पहले ही हो जाती हैं। वो कभी टलती नहीं है। अगर कोई घटना घट जाती हैं तो ही मीटिंग टलती हैं। इस तरह की बातों को तोड़ मरोड़ कर पेस नहीं करनी चाहिए। एनडीए में सभी ऑल इज वेल हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में सभी एकजुट होकर सरकार बनायेंगे।

वही तेजस्वी यादव ने कहा की जो आज गाली देते है वहीं लोग कल होकर लालू यादव को भारत रत्न देंगे के सवाल पर कहा कि –

मुगेरी लाल के हसीन सपना होते है। वे चारा घोटाला के सजायपता है। मुझको लगता हैं देश कभी उनको भारत रत्न से नहीं नवाजेगा। तेजस्वी यादव लालू प्रसाद यादव के पुत्र है। इसीलिए उनका ऐसा सोचना हैं। लेकिन एक सजायपता लोगों को भारत रत्न देना देश का रिवाज नहीं हैं।

वही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाकुंभ को ‘मृत्यु कुंभ’ के सवाल पर कहा कि –

वो जिस तरह का बातें करती हैं वो लोगों का आस्था हैं। महाकुंभ आस्था से जुड़ी चीजों में इस तरह का जो वो अपने आप मैं दर्शाता हैं कि वो कितना हिंदू धर्म के प्रति आस्था रखती हैं। लेकिन जिस प्रकार से उनका बयान आया हैं। उसका जितना खंडन किया जाय वो कम है। मुझे लगता हैं उनको देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

सैयद जफर इस्लाम साहब, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing