नव चयनित मधुबनी निवासी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी निरज कुमार को पूर्व mlc सुमन महासेठ ने सम्मानित किया

#सम्मानित #कार्यक्रम #पूर्वMLC #sumanmahaseth

मधुबनी नगर के मिनी बस स्टेंड के निकट (प्रोफेसर कॉलनी गेट) निवासी नीरज कुमार जी की सफलता पर आज उनके आवास पर उनके माता पिता,भाई सहित नीरज कुमार को माननीय पूर्व विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ जी सहित शहर के अनेकों गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में मिथिला के परंपरा अनुसार किया गया सम्मानित।

Madhubani:-
ज्ञात हो कि नीरज बेहद सामान्य साधन परिवार का व्यक्ति है जो अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बने हैं और मधुबनी शहर के निवासी हैं। इनके पिता श्री बैद्यनाथ साह का छोटा व्यवसायी करते हैं। पुत्र नीरज कुमार का चयन अनुमंडल क़ृषि पदाधिकारी के रूप मे हुआ। बैद्यनाथ साह गंगासागर चौक पर फुटपाथ पर मछली बेचते हैं एवं उनकी पत्नी चाय दुकान चलाती है। नीरज पूर्व वार्ड कमिश्नर स्व0 पीताम्बर शाही के नाती है। नीरज ने साबित किया की अगर लगन और परिश्रम है तो बाकी सारी कठिनाईयां सिर्फ बहाना है।
कार्यक्रम में माननीय पूर्व mlc श्री सुमन महासेठ जी, श्री राजेंद्र प्रसाद जी, श्री सरोज साह , श्री विक्रांत कुमार, श्री पवन कुमार, श्री नीरज कुमार, श्री सुरेश ठाकुर, श्री श्रवण मंडल, श्री जगे साह, श्री कमलदेव साह, श्री विश्वनाथ साह, श्री बिनोद साह, श्री कपिलेश्वर साह, श्री राजू साह, श्री कैलाश साह , श्री अशोक साह, श्री मुकेश पंजीयर, श्री अमरेश रंजन, श्री मनोज कुमार राउत, श्री बिनोद सिंह, श्री संजय सिन्हा,श्री धनदेव सहित अन्य महानुभाव मौजूद रहे। आज इस छोटे से कार्यक्रम समाजसेवी प्रहलाद कुमार पूर्वे के नेतृत्व में किया गया।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing