पूरे उत्साह से रालोमो के कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक ज़िले व प्रखंडों में उपेन्द्र कुशवाहा का जन्मदिन मनाया

उपराष्ट्रपति ने सदन में उपेन्द्र कुशवाहा को जन्मदिन की बधाई दी

Patna / Bihar :-

भारत के उपराष्ट्रपति सह राज्यसभा सभापति श्री जगदीप धनकड़ ने आज राज्यसभा में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष , पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर सभापति ने उपेन्द्र कुशवाहा के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सदन में साझा कीं। साथ ही उनके नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना की प्रशंसा भी की। साथ ही उपराष्ट्रपति ने श्री कुशवाहा और उनके पूरे परिवार को इस अवसर पर शुभकामनाएँ दीं।

इसके अलावा कई बड़े नेताओं नितिन गडकडी, ओम बिरला, जीतन राम मांझी, विनोद तावड़े, चिराग पासवान नितिन नवीन, गोपाल जी ठाकुर, दिलीप जयसवाल, सम्राट चौधरी, सन्तोष कुमार सुमन, रामेश्वर महतो, आदि नेताओं ने सोशल मीडिया पर श्री कुशवाहा को बधाई दी।

पार्टी के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता ब्रजेन्द्र पप्पू व राम पुकार सिन्हा.ने उक्त देते हुए बताया कि आज पूरे प्रदेश के जिला एवं प्रखंडों में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने तरीके से उपेन्द्र कुशवाहा के जन्मदिन को मनाया। कहीं वृक्षारोपण किया गया, तो कहीं स्कूली बच्चों के बीच मिठाई बांटी गई, कहीं रक्त दान शिविर आयोजित किए गए तो कहीं पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

कुल मिलाकर जन्मदिन को पूरी सादगी के साथ मनाया गया साथ ही समाजहित से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता दी गई।

 

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing