पूर्व सांसद मंगनीलाल मंडल का राजद कार्यकर्ताओं को आह्वान

आगामी 24 जनवरी को कर्पूरी जयंती पर तेजस्वी यादव करेंगे राजद में पुनः शामिल,

खुटौना/मधुबनी / बिहार:

एनएच-27 से सटे परसा स्थित निजी होटल के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चुल्हाई कामत ने की, जिसमें राजद कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। बैठक में पूर्व सांसद सह पूर्व मंत्री मंगनीलाल मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी 24 जनवरी को फुलपरास में आयोजित कर्पूरी जयंती समारोह की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और उन्हें आधिकारिक रूप से राजद में उन्हें पुनः शामिल करेंगे। श्री मंडल ने कहा, पिछले पांच वर्षों से जदयू में खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा था। पार्टी ने मुझे कोर कमेटी के उपाध्यक्ष पद से महासचिव बना दिया, फिर भी मैंने पार्टी में बने रहने की कोशिश की। लेकिन मुझे और पिछड़े वर्ग के लोगों को लगातार कई मुश्किलों को सहना पड़ा साथ ही बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुछ लोगों के बीच सिमट कर रह गए हैं सिर्फ साढ़े तीन लोगों की सरकार है। सामाजिक न्याय की बात सिर्फ दिखावे के लिए है अफसरशाही, भ्रष्टाचार,लुट खसोट इतना बढ़ गया है जिससे आमलोग परेशान हो गया है। उन्होंने यह भी बताया कि 6 जनवरी को उनकी लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से बातचीत हुई, जिसके बाद उन्होंने राजद में लौटने का फैसला किया। उनके इस फैसले से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है, और हो भी क्यों न राजनीति के पुरोधा माने जानेवाले और मंगनीलाल मंडल समाज सेवा के प्ररणाश्रोत हैं। राजनीति में अनुकरणीय योगदान देने वाले मंगनीलाल मंडल न केवल अपने क्षेत्र बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी एक प्रखर नेता के रूप में जाने जाते हैं। बैठक में कई अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए और मंगनीलाल मंडल के निर्णय का समर्थन किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कर्पूरी जयंती के आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। राजद कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी जयंती के आयोजन को भव्य बनाने के लिए एकजुटता और उत्साह के साथ तैयारी शुरू कर दी है। इस अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेताओं के साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। बैठक में जिप सदस्य मो. रेजाउद्दीन, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मंडल, पूर्व प्रमुख शोभाकांत राय, लक्ष्मण मंडल, बेचन मंडल, बीना देवी, संतोष झा, लालेश्वर सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता सह अधिवक्ता बलराम साह, जयप्रकाश भारती, अरुण वर्मा, गगनदेव कामत, राजदेव मंडल रमण, आदित्य कुमार सिंह, मलिक यादव, देव कुमार मंडल, अमरजीत मंडल, हरीभूषण राउत, हनुमान प्रसाद राउत, चन्ने सदाय, देवचंद मंडल समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications