मुख्यमंत्री नीतीश ने 2 हजार करोड़ के 180 योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश ने 2 हजार करोड़ के 180 योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन

Darbhanga / Bihar: – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के क्रम में दरभंगा पहुंचकर वृहद आश्रय गृह व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का किया उद्घाटन कर जीविका दीदियों एवं टोला सेवको के साथ मुलाकात किया। यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, विजय चौधरी, संजय झा सहित कई अन्य मंत्री व नेता साथ थे। इस अवसर पर एनडीए कार्यकर्ताओ के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखने आए लोगों ने 2 हजार करोड़ से अधिक की राशि जिला को देने के लिए धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विशेष हेलीकॉप्टर से सिंहवाड़ा प्रखंड के भराठी पहुंचकर वृहद आश्रय स्थल का लोकार्पण कर प्रगति यात्रा की शुरुआत की। जिसके बाद सिमरी के चंदसार में मत्स्य विपणन कीट तथा मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदस्यों से मुलाकात कर, पंचायत सरकार भवन परिसर में सात निश्चय संबंधी विभिन्न योजनाओं का अवलोकन एवं निरीक्षण किया। वही मध्य विद्यालय सिमरी स्थित केजीबीवी के भवन का लोकार्पण कर पोषण वाटिका का निरीक्षण किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री सिमरी हाई स्कूल के परिसर में विभागीय योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलान्यास व उद्घाटन कर विभागों के स्टॉल का निरीक्षण कर जीविका दीदी, टोला सेवक, विकास मित्र आदि से मिले।

वही 12 बजे दरभंगा अंतरराष्ट्रीय व अंतरराज्यीय बस पड़ाव स्थल के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव का निरीक्षण कर कई निर्देश दिया। जिसके बाद हराही तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का अवलोकन किया। वही शहर की जाम की समस्या को निजात दिलाने के लिए दोनार चौक का अवलोकन कर कर्पूरी चौक पर जाम की समस्या को लेकर डिजाइन का अवलोकन किया। जिसके बाद एसएसपी कार्यालय के नए भवन का लोकार्पण कर 2 बजे जिला स्तरीय समीक्षातात्मक बैठक कर दरभंगा से प्रस्थान करेंगे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing