BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. सुशील कुमार मोदी की जयंती सेवा सप्ताह पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मेयर अरुण राय ने अस्पताल में जाकर मरीजों के बीच फल वितरण किया

BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. सुशील कुमार मोदी की जयंती सेवा सप्ताह पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत  मेयर अरुण राय ने अस्पताल में जाकर मरीजों के बीच फल वितरण किया.

Madhubani / Bihar:-

माडल सदर अस्पताल में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. सुशील कुमार मोदी जी की जयंती सेवा सप्ताह पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत लगभग 200 सौ मरीजों के बीच फल ( सेव केला ब्रेड पैकेट में) वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य और मेयर अरुण कुमार राय ने कहा कि स्व. सुशील मोदी हम सभी के प्रेरणा स्त्रोत है और उन्होंने संगठन को मजबूत करने में अपना भरपूर योगदान दिया है। जिला महामंत्री देवेंद्र कुमार यादव एवं प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि 5 जनवरी को पटना में आयोजित जंयती समारोह में भाजपा ने पूरे बिहार में सेवा पखवाड़ा सप्ताह कार्यक्रम मना रहीं हैं। संयोजक पवन साह और जिला मिडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना ने कहा भाजपा वृक्षारोपण फ़ल वितरण सहित अन्य कार्यक्रम के साथ संगोष्ठी भी करेगी।

वरिष्ठ नेता जन्मेजय सिंह ने कहा कि उनकी जंयती पर उनके बताए हुए मार्ग पर चलना ही असली जंयती होगी। मौके पर प्रशांत ठाकुर आई टी सेल संयोजक राजीव झा ,सह संयोजक कन्हैया साह, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जगरनाथ राय, नगर अध्यक्ष पिंटू रौनियार, वार्ड पार्षद मनीष सिंह ,बद्री नारायण राय, विभूति झा ,अनिल ठाकुर ,उपेन्द्र साह, सतीश दास, सुनील कुंवर राम , नरेश राय , शिव कुमार दास, रवि महतो ,आदित्य सिंह ,मनीष करण ,अशोक राम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing