Madhubani/ Bihar/ desh :-
मधुबनी मिथिला के निवासी नाइजीरिया में स्वाद और संस्कृति का संगम भोजपुरी परिवार ग्लोबल फाउंडेशन के द्वारा लिट्टी चोखा फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया ।

लिट्टी चोखा फूड फेस्टिवल आयोजित इस फेस्टिवल में नाइजीरिया में बसे भारतीय मिथिला के लोगों को एक बार फिर अपनी संस्कृति और खान पान की झलक नाइजीरिया में दिखाई दी । बिहार के लिट्टी चोखा का स्वाद अब देश के साथ ही विदेशों में धूम मचा रहा है। देश में किसी भी बड़े आयोजन के मेनू कार्ड में लिट्टी चोखा का नाम जरूर शामिल होता है। स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद और अपने चटपटे स्वाद के लिए मशहूर इसके दीवानों की लिस्ट लगातार बढती जा रही है। वहीं भोजपुर परिवार ग्लोबल फाउंडेशन के जेनरल सेक्रेटरी संजय कुमार झा मधुबनी निवासी ने कहा कि लिट्टी-चोखा बिहार का प्रसिद्ध व्यंजन है ।यह सिर्फ एक व्यंजन नहीं, बल्कि बिहार की संस्कृति और पहचान का प्रतीक भी है। लिट्टी-चोखा नाइजीरिया के लोगों लिट्टी चोखा का बहुत अच्छे से लुफ्त उठाया और तारीख किए यहां इंडियन जितने हैं सब को बुलाया गया है।इस मौके पर भोजपुर परिवार ग्लोबल फाउंडेशन के चेयरमैन अमरेंद्र सिंहा ,प्रेसिडेंट विकाश चंद्रा दास,जेनरल सेक्रेटरी संजय कुमार झा मधुबनी के मौजूद रहे। मधुबनी निवासी प्रेसिडेंट विकाश चंद्रा ने भी लिट्टी चोखा फेस्टिवल का खूब सराहना किया।सभी सदस्यों को हरे कृष्णा और कहा कि गरमा गरम जलेबी के प्रायोजक हमारे प्रायोजक बीर सिंह नेगी, शानदार गुलाब जामुन के प्रायोजक नजम जैदी भाई और उनके परिवार और हमारी समर्पित टीम को विशेष धन्यवाद।