100 करोड़ के GST हेरा फेरी के मामले में अरुणालचल प्रदेश की पुलिस ने दो अकाउंटेंट को दरभंगा से किया गिरफ्तार

100 करोड़ के GST हेरा फेरी के मामले में अरुणालचल प्रदेश की पुलिस ने दो अकाउंटेंट को दरभंगा से किया गिरफ्तार, इटानगर थाना में कम्पनी के मालिक सहित चार लोगों के खिलाफ दर्ज है प्राथमिकी

Darbhanga/ Bihar – बिहार के दरभंगा जिला में अरुणालचल प्रदेश की पुलिस ने दरभंगा पुलिस की से रैयाम थाना क्षेत्र के वंसारा गांव से 99.21 करोड़ रुपये के GST के हेराफेरी के मामले में सिद्धिविनायक ट्रेड कम्पनी अकाउंटेंट विपिन कुमार झा और आशुतोष कुमार झा को गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में बताया जा रहा है कि कम्पनी के मालिक सचिन जैन सहित चार लोगो के खिलाफ इटानगर थाना चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

विपिन कुमार झा और आशुतोष कुमार झा दोनों सगे भाई है। दोनो अरुणाचल प्रदेश में इसी फार्म में अकाउंटेंट का काम करते थे। इनलोगो पर अपने क्लाइंट के जीएसटी रिटर्न फाइल करने में 99.21 करोड़ रुपये ज्यादा के हेरा फेरी करने का आरोप लगा है। इस मामले अरुणाचल प्रदेश की पुलिस ने टेक्निकल टीम की मदद से दरभंगा जिला के रैयाम थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनो आरोपी को अरुणाचल पुलिस दरभंगा व्यवहार न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद अपने साथ लेकर रवाना हो गई है।

वही अरुणालचल प्रदेश से आई चार सदस्यीय टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर रणधीर कुमार झा ने कहा कि 99.21 करोड़ रुपये गबन मामले में आशुतोष कुमार झा और विपिन कुमार झा को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अभी दो आरोपी फरार चल रहे है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए कारवाई चल रही है। इनलोगो ने सिद्धिविनायक ट्रेड मर्चेंट नाम की GST फार्म बनाकर कम्पनी चलते थे। जिसमे इनलोगो ने यूट्यूबर सीमा हैदर और सचिन का इस्तेमाल किया। जो कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वहीं उन्होंने कहा कि सीमा हैदर वही है जो पाकिस्तान से आई थी। सचिन उसका ही पति है। हमें इस संदर्भ में ज्यादा जानकारी नहीं है।

 

जानकारी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में राहुल जैन की सिद्धिविनायक ट्रेड मर्चेंट नाम की कम्पनी चलती है। इस कम्पनी में गिरफ्तार दोनो आरोपी भाई अकाउंटेंट का काम किया करते थे। ये इतने शातिर है कि यह अपने कम्पनी के ट्रेड मार्क में सीमा हैदर और उसके पति सचिन का फोटो लगाकर फेंक आईडी का इश्तेमाल करते है। इनलोगों ने सचिन जैन के साथ मिलकर राज्य सरकार 99.21 करोड़ रुपये गबन कर लिया है। इस मामले में इटानगर थाना में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मोबाइल लोकेशन के आधार इन दोनो को रैयाम थाना क्षेत्र के वंसारा गांव स्थित उसके घर से गिरफतार किया गया है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications