पानी से भरे गड्ढे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत

*पानी से भरे गड्ढे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत
*स्थानीय लोगों ने एस डी एम पर लगाया आरोप

Madhubani / Bihar:- 


शहर के वार्ड नम्बर 6 राजनगर थाना क्षेत्र के कुम्हरटोली में पंडित लक्ष्मण झा के घर के सामने पानी से भरे गड्ढे में गिरकर सीतामढ़ी वासिन्दा मजदूर की मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शी उमेश मंडल ने बताया कि उक्त व्यक्ति पानी से बचकर मंदिर की ओर जा रहा था उसी क्रम में पैर पानी से भरे गड्ढे में पड़ जाने से गिर गया। स्थानीय लोगों ने उक्त व्यक्ति को उठाकर पानी पिलाने का कोशिश किया जब तक उसकी जान जा चुकी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सीतामढ़ी के महादेव महतो है जो मधुबनी में राजमिस्त्री का काम करता था। स्थानीय लोगों ने मौत का कारण जर्जर सड़क और जिला प्रशासन पर सीधा आरोप लगाया है। घटना की सुचना राजनगर थाना को दी गई। सुचना पाते ही थाना अपने दलबल के साथ पहुँचकर मुचुलका बनाने के बाद लाश को अन्त्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल मधुबनी को भेज दिया।मौके पर कुन्दन मिश्रा, राम गोपाल पंडित, राजेश झा, प्रेम झा, संतोष पंडित, रतनेश्वर मिश्र के अलावे सैकड़ों लोग मौजूद था।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing