*मेजर ध्यानचंद जंयती पर पूर्णियां डीएम हुए सम्मानित
*बिहार अंडर 16 चयन समिति पूर्व सदस्य व ईस्ट जोन के पूर्व चेयरमैन व क्रिकेट प्रशिक्षक हरिओम झा ने दिया प्रतीक चिन्ह
पूर्णियां:-

बिहार सरकार की खेल योजनाओं को जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार जिस तेजी से विभिन्न खेलों के आधारभूत संरचना का विकास कर रहे हैं। यह काबिले-तारीफ है।
बिहार अंडर 16 चयन समिति पूर्व सदस्य व ईस्ट जोन के पूर्व चेयरमैन व क्रिकेट प्रशिक्षक हरिओम झा ने मेजर ध्यानचंद जयंती खेल दिवस समारोह के अवसर पर पूणिया जिला के विभिन्न पंचायतों में खेल के आधारभूत संरचना के विकास के लिए जिला पदाधिकारी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी और तेजी से विभिन्न खेलों का विकास होगा। क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, कुश्ती,कबड्डी,खो- खो और खेलों की जननी कहे जाने वाले एथलेटिक्स खेलों का समुचित विकास हो सकेगा। एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को आर्मी, सेना, पुलिस आदि में भर्ती के लिए लाभदायक सिद्ध होती है।अब विभिन्न जिला संघ अपने – अपने खेलों का बेहतरीन तरीका से आयोजन कर प्रतिभाशाली युवा पीढ़ी के खिलाड़ियों को त्रास सकेंगे ।
प्रतिभाशाली युवा पीढ़ी के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने काफी सहयोग मिलेगा। अब खेलेगा पूणिया,बढ़ेगा बिहार । इस मिशन के साथ हम सभी आगे बढ़ेंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मिथलेश राय भी उपस्थित थे।