*कृष्ण कन्हैया लाल की हाथी घोडा़ पालकी की जयघोष से क्षेत्र का माहौल हुआ भक्तिमय
*श्री कृष्ण जन्माष्टमी को सफल बनाने को लेकर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का मिल रहा भरपूर सहयोग:अध्यक्ष ब्रह्मदेव राय
*तपती धूप में भीषण गर्मी के बावजूद कलश शोभायात्रा में ग्रामीणों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा
अंधराठाढ़ी/Madhubani:-

श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा युवा समिति ठाढी विषणपुरा के बैनर तले वाचस्पति नाथ महादेव ब्रह्म बाबा स्थान बेल्हामहार के प्रांगण से 251कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई जो दुर्गा स्थान, फुलदेवी कॉलेज और हनुमान चौक होते हुए सुगरवे नदी के त्रिवेणी घाट पहुंचे वहां पंडित के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बाद जल बोझकर मंदिर परिसर में कलश स्थापित की गई।कलश शोभायात्रा के दौरान कमेटी के सदस्यों द्वारा आगे-आगे रास्ता खाली कराया गया। रास्ते के दोनों तरफ पूजा कमेटी के सदस्य साथ-साथ चल रहे थे ताकि किसी भी तरह की परेशानी ना हो। कलश शोभायात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का भरपूर सहयोग रहा।
कल शोभायात्रा का नेतृत्व और माइकिंग कर रहे युवा समाजसेवी पूजा कमेटी के अध्यक्ष ब्रह्मदेव राय ने जयकारे लगाते दिखे नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की।हाथी घोडा़ पालकी। अध्यक्ष श्री राय ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के भव्य आयोजन से आसपास के गांव और क्षेत्र का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय बन गया है। उन्होंने कहा कि समस्त ग्रामीण के सहयोग से इतना शानदार कार्यक्रम का आयोजन हो पाया है। ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के भव्य आयोजन से क्षेत्र का माहौल पूरी तरह से भक्ति में बना रहेगा।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के भव्य आयोजन से गांव का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है। कलश शोभायात्रा में शामिल अंधराठाढ़ी दक्षिण पंचायत के मुखिया राजनारायण उर्फ छोटू राय, अध्यक्ष :-ब्रह्मदेव राय,उपाध्यक्ष -संतोष राय,कोषाध्यक्ष उदय राय,सचिव पंकज राय,उप सचिव रमण शाफी सदस्य, गोलू, विजय,दीपक,मुकेश, फेकू,नवीन,विजय, विश्वनाथ, विनोद, विपिन राय,मुखिया ,आशीष,मनीष और जयचंद्र समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
