मधुबनी जिला के हार क्षेत्र के राजस्व ग्रामो में ग्राम सभा विगत 16 अगस्त से ही शुरू हो गई है

मधुबनी के हर क्षेत्र के राजस्व ग्रामो में ग्राम सभा विगत 16 अगस्त से ही शुरू हो गई है

नीतीश झा कि रिपोर्ट

Madhubani :-

बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्य को लेकर हरलाखी प्रखंड क्षेत्र के राजस्व ग्रामो में ग्राम सभा विगत 16 अगस्त से ही शुरू हो गई है। SSASO रवि कुमार SSK- नरेश कुमार SSA- आयुष कुमार बीते दिनों सोठगाव में में ग्रामसभा का आयोजन किया। ग्रामसभा के प्रारंभ में ही कर्मी ने बंदोबस्त पदाधिकारी मधुबनी के द्वारा ग्रामीणों के नाम जारी पत्र को पढ़कर सुनाया, जिसमें विशेष भू-सर्वेक्षण के लिए ग्रामीणों से कर्मियों को सहयोग करने की अपील की गई है।

जिसके बाद कानूनगो कुमार ने सर्वे के संबंध में विस्तार से लोगों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विशेष सर्वेक्षण कार्य में रैयतों का भी कुछ महत्वपूर्ण दायित्व है, जैसे अपनी जमीन को सीमांकित कर मेड़ों को ठीक कर लें और चौहद्दीतारों की जानकारी प्राप्त करे। वंशाचाली सत्यापन संहित सभी कार्यों में सर्वेक्षण कर्मियों की मदद करें। भूमि के स्वामित्व संबंधी दस्तावेजों को अद्यतन कर निदेशालय द्वारा जारी प्रपत्र-2 स्वघोषणा में भरकर अपने मौजा के विशेष सर्वेक्षण अमीन को दे। अपनी जमीन का ब्यौरा खाता, खेसरा, रकबा, चौहच्चे समेत भरकर अपने आधार कार्ड व मोबाईल नंबर के साथ वेबसाइट पर अपलोड करते हुए एक प्रति अमीन को दें। रैयत स्व घोषणा प्रपत्र-2 के साथ जमाबंदी पंजी विवरणी, मालगुजारी रसीद, एलपीसी आदि संलग्न करेंगे। होल्डिंग या उसके भाग में हित अर्जन के प्रमाण वसीका, दान-पत्र, केवाला, खतियान, बटवारा, आदि के कागजात संलग्न करें।

वंशावली को प्रपत्र-3. (1) में दो पृष्तो में भरकर अनुलग्नक सहित वेवसाईट पर अपलोड करना है। किस्तवार एवं खानापुरी के समय मथासंभव सरजमीन पर मौजूद रहकर सर्वेक्षण में सहयोग करने की बात कही। इस क्रम में उपस्थित ग्रामीणों के द्वारा कई प्रकार के सवाल भी पूछे गए, जिसका यथोचित उत्तर कानूनगो ने दिया। बताया कि प्रथम चरण में 6 सितंबर तक प्रखंड के सभी राजस्व गांव में आमसभा के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। 6 सितंबर के बाद प्लॉट पर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। ग्रामसभा में ग्रामीणों ने भाग लिया।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications