Madhubani @ACCINDENTCRIMENEWS:-

मधुबनी में बाइक की ठोकर से युवक की हुई मौत, घटना सकरी थाना क्षेत्र के एनएच 27 की है। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक युवक को को ठोकर मार दिया,इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । बाइक सवार के द्वारा युवक को उठाकर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने युवक का इलाज किया । इलाज के दौरान ही युवक की मौत हो गई l मौत की खबर सुनते ही अस्पताल बाइक सवारी युवक डर से अस्पताल से भाग खड़ा हुआ ।वहीं सड़क दुर्घटना में मृतक व्यक्ति की पहचान सकरी गांव निवासी चीनी प्रसाद के रूप में हुई है ।वहीं अस्पताल प्रशासन द्वारा घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दिया गया। नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव की कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रखा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।