आरओबी निर्माण के दौरान सड़क किनारे बने मकान का दीवार गिरने से एक बच्ची की हुई मौत, घर मे पसरा मातमी सन्नटा

आरओबी निर्माण के दौरान सड़क किनारे बने मकान का दीवार गिरने से एक बच्ची की हुई मौत, घर मे पसरा मातमी सन्नटा

DARBHANGA –

बिहार के दरभंगा जिला में रेल ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। पोकलेन के द्वारा ओवर ब्रिज के पिलर के लिए मिट्टी निकाला जा रहा था। उसी क्रम में पोकलेन की ठोकर से घर का दीवार गिर गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त घर मे आठ लोग मैजूद थे। आनन फानन में सभी लोगो को घर से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। लेकिन इलाज के क्रम में एक बच्ची ने दम तोड़ दिया। वही घटना के बाद घर मे मातम पसरा हुआ है।

दरअसल, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के कंगवा गुमटी नंबर 28 पर रेल ओवर ब्रिज निर्माण कार्य चल रहा है। उसी क्रम में मंगलवार की देर रात पोकलेन का पिछला हिस्सा सड़क से सटे एक मकान से टकरा गया। जिससे मकान का दीवार गिर गया। दीवार गिरने से एक ही परिवार के आठ लोग दीवार के नीचे दब गए। घटना के बाद सभी को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई। मृतक लड़की की पहचान सीताराम महतो की बेटी दीपांशु की रूप में हुई है। जिसका उम्र एक वर्ष बताया जा रहा है।

वही विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि आज सुबह हमलोगों को जानकारी मिली कि कंगवा गुमटी के पास मंगलवार की देर रात दीवार गिर गया था। उसी क्रम में इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई है। वही उन्होंने कहा कि इस घटना में दो और लोग घायल है। जिनको हल्की चोट है। वही उन्होंने कहा की कंगवा गुमटी पर आरोपी का निर्माण चल रहा है। उसी क्रम में पोकलेन से मिट्टी की खुदाई का काम चल रहा था। उसी क्रम में यह हादसा हुआ है।

Byte ————

गजेंद्र मंडल, स्थानीय लोग
सुधीर कुमार, थानाध्यक्ष विश्वविद्यालय थाना

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications