अस्पताल संचालक व कथित भाजपा नेता का एक और करतूत आया सामने, महीनों तक करता रहा दूसरे धर्म के महिला के साथ यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज

अस्पताल संचालक व कथित भाजपा नेता का एक और करतूत आया सामने, महीनों तक करता रहा दूसरे धर्म के महिला के साथ यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज

Darbhanga:- 

बिहार के दरभंगा जिला में एक बार फिर कामगार महिला के साथ यौन शोषण का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। शहर के बेता स्थित एक हॉस्पिटल सहित तीन रेडियोलॉजी सेंटर चलाने वाले कथित भाजपा नेता विजय यादव पर एक दूसरे धर्म की महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए लहेरियासराय थाना मे कांड दर्ज कराई है। वही इस संदर्भ में सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा की आरोपी विजय यादव ने प्रलोभन देकर पीड़िता के साथ यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

वही पीड़ित महिला ने अपने आवेदन में कहा कि मधुबनी जिला के हरलाखी थाना क्षेत्र के फुलहर गांव के निवासी विजय यादव ने अपने अस्पताल में काम देने के नाम पर महीनों तक उसका शारिरिक शोषण किया। इस दौरान वे दो बार गर्भवती हो गई। जिसे अवैध तरीके से दोनों बार जबर्दस्ती गर्भपात करवाया गया। इस मामले को लेकर पीड़िता विजय यादव के अलावा संजीत कुमार एवं चंदन कुमार यादव को भी नामजद आरोपी बनाया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अल्लपट्टी स्थित एक ईएनटी अस्पताल में प्राईवेट नौकरी करती थी। उसी क्रम में विजय यादव से मुलाकात हुई।

उसी क्रम में विजय यादव ने ज्यादा वेतन देने के साथ बच्चे की अच्छी पढ़ाई लिखाई का ऑफर दिया। आरोपी के झांसे में आकर 11 फरवरी 2024 को अल्लपट्टी की उक्त ईएनटी क्लिनिक छोड़कर विजय यादव के रेडिएंट जानकी समृद्धि हॉस्पीटल में काम करने लगी।एक सप्ताह के बाद विजय यादव ने पीड़िता को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज में एक किराये के मकान दिलाया। मकान मालिक को पीड़िता को अपनी पत्नी बताया। इसके बाद पीडिता को कहा कि अब तुम्हें हॉस्पीटल में काम करने नहीं जाना है, बल्कि मेरी पत्नी के रूप में यहाँ रहो।

पीड़िता ने कहा कि उसी समय से विजय यादव उसका यौन शोषण करने लगा। इस दौरान दो दो बार गर्भवती हो गई। दोनों ही बार पीड़िता का गर्भपात करा दिया। कुछ दिनों बाद विजय यादव पीड़िता के साथ अक्सर मारपीट करने लगा। वही पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक दिन आरोपी विजय यादव अपने सहयोगी सिंहवारा थाना क्षेत्र के सनहपुर निवासी संजीत कुमार एवं अपने साला चंदन कुमार यादव के साथ मिलकर पीड़िता को बेचने के लिए गाड़ी में बैठाकर कहीं ले जाया जा रहा था।

जब इस बात की भनक हमें लगी तो हमने मौका पाकर किसी प्रकार इन लोगों के चंगुल से भाग निकली। उसके बाद से वह इनलोगों के नजर से छिपकर रह रही है। क्योंकि इन लोगो का भाजपा के बड़े नेताओं के तालुक हैं। वही इस आरोप के संबंध में आरोपी विजय यादव से पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया तो उनका मोबाईल स्विच ऑफ आया। साथ ही उसके संस्थान पर कार्यरत कर्मी कुछ भी बताने से इंकार किया। लोग दबे जुबान कह रहे हैं कि गिरफ्तारी के डर से विजय यादव पड़ोसी देश नेपाल में छिप कर रह रहा है।

वही सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा कि पीड़िता ने जांच केंद्र के मालिक विजय यादव सहित उनके साले व एक अन्य आदमी के ऊपर आरोप लगाया है कि उनके साथ संबंध रहा है। अब आरोपी के द्वारा तरह-तरह से धमकाने की कोशिश की जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि जहां तक गर्भपात का सवाल है। मेडिकल डॉक्यूमेंट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने आवेदन के माध्यम से आरोप लगाया है कि विजय यादव उसे बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। जिसकी जांच चल रही है। वही एसडीपीओ ने कहा कि पीड़िता विजय यादव के सेंटर पर नौकरी करती थी। उसी क्रम में प्रलोभन देकर इस प्रकार का काम किया गया है।

Byte ———–

अमित कुमार, सदर एसडीपीओ दरभंगा

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications