मधुबनी के नगर थाना क्षेत्र के बर्दीबन वार्ड 39 स्थित बंद घर में ताला तोड़कर चोरों ने बीते दिनों करीब दो लाख रुपए से अधिक की चोरी की घटना को दिया अंजाम।
Madhubani:-

मिली जानकारी के अनुसार घर के गृहस्वामी मधुबनी स्थित वार्ड नंबर 39 मकान पर करीब दो महीनों से गृहस्वामी नहीं थे घर में ताला लगा हुआ था। घर में लगे ताला को देख चोरों ने घर में घुसकर अंदर रखे आलमी में मंहगे साड़ी सहित महंगे बरतन की चोरी की घटना को दिया अंजाम। घर के गृहस्वामी गृहप्रवेश के बाद सभी को मुंबई चले गए,जब मुंबई से मधुबनी शुक्रवार की सुबह जब घर पहुंचकर घर के मैन गेट पर ताला खोला तो देखा कि घर के अंदर का ताला टूटा पड़ा हुआ है और समान इधर से उधर बिखरा पड़ा है।
बंद घर में हुई चोरी की सूचना नगर थाना पुलिस को दिया सूचना पाते ही नगर थाना पुलिस दलबल के साथ चोरी की घटना वाली जगह पर पहुंचकर जांच में जुट गए।
गृहस्वामी ने घर में चोरी के संबंध में बताया कि घर के गृहस्वामी अमरीका महेंद्र झा ने घर में चोरी के संबंध में बताई की जब मैं सुबह ट्रेन से उतरकर मधुबनी स्थित घर पर पहुंची तो मैन गेट पर ताला खोलकर जब अंदर प्रवेश किया तो देखा की घर ताला टूटा पड़ा हुआ है और घर का सामान घर के अंदर इधर से उधर बिखरा लगा हुआ था आलमारी में मंहगे साड़ी और मंहगे बर्तन रखे हुए थे। चोरी हुए समान की कीमत करीब दो लाख रुपए से अधिक के समान चोरों ने की चोरी।

नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि बंद घर में ताला तोड़कर चोरी के संबंध में लिखित आवेदन दिया गया है मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है।