लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा हिन्दू धर्म पर की गई टिप्पणी के विरोध में मधुबनी थाना चौक पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा पुतला दहन किया गया

Madhubani:- भारतीय युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशोक कुशवाहा के नेतृत्व में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा हिन्दू धर्म पर की गई टिप्पणी के विरोध में मधुबनी थाना चौक पर पुतला दहन किया गया जहां कॉंग्रेस नेता राहुल गांधी के संसद में हिन्दुओ को हिंसक बनाने वाले कथित बयान पर आक्रोश व्यक्त करते हुए युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशोक कुशवाहा ने कहा कि संसद में हिंदू समाज को हिंसक और झूठा बता कर देश के 140 करोड़ जनता का अपमान किया है वहीं जिला अध्यक्ष शंकर झा ने कहा कि हिन्दू बहुसंख्यक है इसीलिए सभी सुरक्षित है क्युकी सनातन धर्म सहनशील होता है वही प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रभारी दीपक कल्याण एवं युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ध्रुव शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को अपने अनर्गल बयान के लिए पूरे हिन्दू समाज से माफ़ी मांगनी चाहिए ये दुर्भाग्यपूर्ण है ,कॉंग्रेस हमेशा से हिन्दू को नीचे दिखाने का काम करती है। वही उपाध्यक्ष पिन्टु यादव एवं मनोहर झा ने कहा कि राहुल गांधी मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गए है वहीं युवा मोर्चा नेता सुमित झा एवं सुमित मिश्रा ने कहा कि उन्होंने पूरे हिन्दू समाज को अपमानित किया है उनके द्वारा इस तरह के अमर्यादित शब्दों का संसद में प्रयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है हम इसकी कड़ी निंदा करते है।

इस मौके पर भाजपा महामंत्री प्रमोद सिंह ,जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना,युवा मोर्चा नेता चंदन चौधरी, राजेश यादव, दीपु मंडल , सुमन झा , आशुतोष झा , प्रत्युष कुमार, मनीष कुमार कर्ण, रवि कुमार सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे
