नगर निगम विवाह भवन में सोई हुई एक बुजुर्ग के ऊपर दो अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया

#CRIME#MADHUABNI: मधुबनी नगर निगम विवाह भवन में सोई हुई एक बुजुर्ग के ऊपर जानलेवा हमला दो अज्ञात अपराधियों ने कर दिया. 

Madhubani:-

नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात नगर निगम विवाह भवन में सोई हुई एक बुजुर्ग के ऊपर जानलेवा हमला दो अज्ञात अपराधियों ने कर दिया। हमलें में वृद्धा गंभीर तौर पर जख्मी हो गई। घायल महिला को आसपास के लोगों ने इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी 112 डायल कर पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सदर अस्पताल पहुंचकर घायल महिला व परिजनों से बातचीत कर हमला करने वाले अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला नगर निगम के पास सब्जी का दुकान करती है। दुकान कई वर्षो से निगम के पास लगा कर सब्जी बेचने का कारोबार करती है। वही, इलाज के दौरान घायल महिला नंदे नगर वार्ड संख्या 27 निवासी रामकुमारी देवी बतायी कि वह अपनी दुकान बंद कर विवाह भवन में सोने चली गई। नींद लगने के बाद अचानक दो युवक आए और एक ने गला दबाना शुरू कर दिया व दूसरे ने चाकू से सिर पर हमला किया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों उठकर आया लेकिन हमलावर वहां से भाग गए। इसके बाद उनके परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज जारी है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications