Madhubani:- बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मनमोहन गांव में 20 जून को पानी बहाने को लेकर मारपीट में घायल वृद्ध व्यक्ति का इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मनमोहन गांव के गंगा राम यादव के रूप में किया गया है। रविवार को शव घर पहुंचते हीं परिजन में चिख-पुकार मंच गई। मृतक के पुत्र राम भरोस यादव ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में बासोपट्टी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि घटना को लेकर आठ आदमी के उपर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पुलिस सभी आरोपित लोगों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार बीते 20 जून को नल का पानी दिवाल के नजदीक से दरवाजे होकर बहाने को लेकर गांव के ही राम रतन साह के पुत्र सुरेंद्र साह, सुरत प्रसाद साह उर्फ लालू, छोटे साह, जीवछ साह के पुत्र सत्य नारायण साह और मोहन साह, सुरेन्द्र साह के पुत्र अनिल कुमार साह, सुरत प्रसाद साह के पुत्र प्रमोद साह, गुरु शरण साह हाथ में खंती और लोहे का रड लेकर आए और पानी बहाने के लिए दरवाजे से रास्ता बनाने में लग गए मना करने पर परिवार के सभी सदस्य लोग को मारपीट करने लगे.मारपीट में गंगा राम यादव को सिर पर मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। आनन फानन में परिजन इलाज के लिए बासोपट्टी सीएचसी में भर्ती कराया.डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।

पीएमसीएच में इलाज कराने के दौरान गंगा राम यादव ने रविवार को दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन में चिख पुकार मंच गई. शव पहुंचते हीं मनमोहन चौक पर आक्रोशित लोगों ने बासोपट्टी कलुआही मुख्य सड़क को जाम कर दिया.सड़क जाम स्थल पर लोगों ने न्याय की गुहार लगाई.प्रशासन मामले को शांत कराने की प्रयास कर रही है। सड़क जाम स्थल पर आक्रोशित लोगों ने बताया कि झूठा मुकदमा बासोपट्टी थाना में मृतक के कई परिजनों पर कर दिया गया है.जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है.हालांकि पुलिस दोनो पक्ष से दर्ज मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मृतक गंगा राम यादव को तीन पुत्र और पांच पुत्री है। लगभग 4 घंटे तक ग्रामीणों द्वारा सड़क का अवरुद्ध किया गया।