Madhubani:- मधुबनी जिला के साहरघाट थाना पुलिस ने ट्रक लूटकांड में कार्रवाई करते हुए कांड उद्भेदन किया है। जिसमे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान साहरघाट थाना क्षेत्र के पिहवाडा गांव निवासी रविंद्र पांडेय का पुत्र जयराम पांडेय, रामबाबू पंडित का पुत्र बैधनाथ पंडित उर्फ भोला पंडित, बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के राजघट्टा निवासी राजदेव मुखिया का पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है।

इस बाबत साहरघाट थाना परिसर में प्रेसवार्ता करते हुए बेनीपट्टी एसडीपीओ दिवेश ने कहा कि सोमवार को तीन अपराधियों ने उत्तरा चौक पर दो ट्रक को चालक के साथ मारपीट कर लूट लिया। घटना की सूचना मिलते ही मेरे निर्देशन में सर्किल इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा के नेतृत्व में साहरघाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, अपर थानाध्यक्ष मो. शमीम, एसआई अभिमन्यु प्रसाद, चालक सिपाही शशिरंजन कुमार एवं तकनीकी शाखा के पदाधिकारी की एक एसआईटी टीम का गठन कर छापेमारी कर कांड का उद्भेदन कम समय में कर लिया गया।आरोपियों के पास से लूटे हुए एक चार चक्का हाइवा ट्रक, 6 चक्का हाइवा ट्रक, तीन मोबाइल, 8500 रुपया नगद एवं लूट में शामिल 220 पल्सर बाईक को बरामद किया है। उन्होंने ने यह भी कहा कि पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। हर घटना और मामले पर नजर है। किसी भी सूरत में अपराधी बख्शे नही जायेंगे। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है और तीनों की अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
