पुलिस द्वारा चलायी जा रही विशेष छापेमारी के दौरान दो अपराधियों को लोडेड पिटस्टल, मैगजीन एवं कारतूस के साथ दबोचा

Report:- मुरारी झा

Darbhanga:- बिरौल कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलायी जा रही विशेष छापेमारी के दौरान दो अपराधियों को लोडेड पिटस्टल, मैगजीन एवं कारतूस के साथ दबोच लिया गया. प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों की धड़ पकड़ के लिये पुलिस द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलायी जा रही है.इस क्रम में साढ़े 12. बजे बहोरवा डीहवार स्थान के पास संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर उसका नाम-पता पूछने पर वे अपना नाम अभिनव कुमार बताया जो तिलकेश्वरस्थान ओपी क्षेत्र के चिंगरी गांव के गणेशी यादव के पुत्र है.तालाशी लेने पर उसके पास से एक लोडेड पिस्टल जिसे अनलोड करने पर पांच जिन्दा कारतूस, एक लोडेड मैगजीन जिसे अनलोड करने पर पांच जिन्दा कारतूस, दो अलग से जिन्दा कारतूस एवं एक वीवो कम्पनी काला रंग का एंड्राइड मोबाईल बरामद किया गया.

पूछ ताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त अभिनव कुमार द्वारा बताया गया कि वे ग्राम चिगरी में ग्रामीण बैंक का सीएसपी चलाते हैं. गिरफ्तार अभियुक्त अभिनव कुमार के निशानदेही पर कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र पचहारा बुजुर्ग गांव के चंदन कुमार यादव के घर के छापेमारी के दौरान चार जिन्दा कारतूस एवं एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया. एसडीपीओ श्री चौधरी ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास का पता किये जाने की बात कही. छापेमारी टीम में कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह,. पु०अ०नि० केसरी नंदन राम, चा०सि० रिसू कुमार,. पु०अ०नि० मनोज कुमार शर्मा,. पु०अ०नि० शंभू ठाकुर, पु०अ०नि० नंदेश्वर सहनी, अभिनाश रौशन,चौकीदार सुमित कुमार सिंह शामिल थे.

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications