Madhubani:- मधुबनी जिला के खजौली थाना क्षेत्र के खजौली-कलुआही मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार मिनी हाईवे ने बाइक को पीछे से मारी ठोकर इस घटना में बाइक पर सवार पति-पत्नी दोनो एक दूसरे तरफ जमीन पर नीचे गिर गए। तभी पत्नी के ऊपर तेज रफ्तार मिनी हाईवा रौंदते हुए आगे को निकल गया।

इस सड़क दुघर्टना में घटना घायल व्यक्ति चंदेश्वर पाठक और मृतक महिला उषा देवी उम्र 50 वर्ष खजौली गांव निवासी के रुप में हुई। वही इस घटना के बाद आस पास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े, लोगो को घटनास्थल की ओर आते देख मिनी हाईवा के ड्राइवर हाईवा लेकर भागने लगा तभी गांव के लोगो ने भागते हुए हाईवा को घेर कर पकड़ लिया और हाईवा छोड़कर भाग रहे ड्राइवर को भी लोगो ने धरदबोच लिया। वही इस सड़क दुघर्टना की सूचना खजौली थाना को दिया गया सूचना पाते ही खजौली थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के द्वारा पकड़े गए हाईवा और ड्राइवर को अपने कब्जे में लिया। सड़क दुघर्टना में घायल चंदेश्वर पाठक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टर ने घायल व्यक्ति की प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

वही मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस हाईवा और ड्राइवर को कब्जे में लेकर खजौली थाना पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया में जुट गई। मृतक महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर किसी रिश्तेदार से मिलने जा रही थी। तभी पीछे से मिनी हाईवा बाइक को ठोकर मार दिया।