स्कूल वैन ने बाइक को ठोकते हुए ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर,2 बच्चे घायल

रफ्तार का कहर,स्कूल वैन ने बाइक को ठोकते हुए ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर ,2 बच्चे घायल

घटना स्थल पर मौजूद ब्रह्मदेव राय ने घायल बच्चों को इलाज के लिए पहुंचाया अस्पताल

Madhubani:-

अंधराठाढ़ी-खोपा मुख्य सड़क स्थित नारायण चौक ठाढ़ी के समीप अनियंत्रित मिथिला होली क्रॉस एकेडमी के वैन का ट्रैक्टर और बाइक के साथ टक्कर हो गयी। इस घटना में स्कूली वाहन में बैठे बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जख्मी छात्र सुरंजन कुमार और कौशल कुमार बगल के ही ठठरी गांव का बताया जाता है।

 

हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया। वही इस घटना में कुछ और बच्चों को भी मामूली चोट आयी है। घटना स्थल पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शी ब्रह्मदेव राय ने घायल बच्चों को नीजि अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायल छात्र खतरे से बाहर बताया जा रहा है। इलाज़ के बाद घर भेज दिया गया। घटना शुक्रवार देर दोपहर की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंधरा मुख्यालय बाजार स्थित मिथिला होली क्रॉस एकेडमी के छात्र को छुट्टी के बाद वैन उनके घर ठठरी थरुआही छोड़ने जा रहा था। नारायण चौक ठाढ़ी के पास अचानक कुछ मवेशी उसके सामने आ गया। उनको बचाने के चक्कर मे ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित वाहन पहले एक बाइक से और फिर वही खड़े एक ट्रैक्टर से जा टकराया।

 

वाहन में उस दौरान करीब एक दर्जन बच्चे बैठे थे। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। अंधराठाढ़ी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्कूली वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुट गयी है।

इस घटना के बारे में स्कूल के प्रिंसिपल सिखा कर्ण ने बताई कि जो स्कूल का रेगुलर ड्राइवर है वह शादी में व्यस्त होने के कारण बिना बताए छुट्टी पर चला गया था इसलिए उन्होंने दूसरा ड्राइवर दे दिया था और अचानक से घटना घट गई जैसे ही घटना की जानकारी मिली हम लोग अस्पताल पहुंचे और घायल छात्रों के बारे में जानकारी प्राप्त किया।सभी के सभी छात्र ठीक हैं। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में ईश्वर की कृपा से दो बच्चे को मामूली चोट आयी है। वाहन में सवार बांकी सभी बच्चे सुरक्षित है।

वही जब स्कूल रजिस्ट्रेशन के बाबत पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पिछले 1 साल से 1 से 5 वीं क्लास तक पढ़ाई होती है अभी रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है रजिस्ट्रेशन के लिए प्रक्रिया जारी है।

वहीं ब्रह्मदेव राय ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन का स्कूल चलना, इतना ही नहीं बिना लाइसेंस का गाड़ी के चालक का होना कितना बड़ा सवाल खड़ा करता है स्कूल प्रशासन पर? खैर यहतो प्रशासन का जांच का विषय है लेकिन अभिभावकों को भी चाहिए कि अपना बच्चों को सुरक्षित विद्यालय में दे ताकि उसके बेहतर भविष्य के साथ-साथ उसका ख्याल भी रखा जा सके।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing