जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निदेश के आलोक में कम मतदान प्रतिशत वाले सभी मतदान केंद्रों के मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर चलाया जा रहा है कई कार्यक्रम।

मधुबनी : लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के मद्देनजर वैसे मतदान केन्द्र जहां विगत चुनाव में मतदान प्रतिशत कम रहा है,वहाँ जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, मधुबनी, अरविन्द कुमार वर्मा के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए उन्हें मतदान के लिए प्रोत्साहित करने हेतु प्रयास किया जा रहा है।

खासकर वैसे मतदान केंद्र, जहाँ विगत चुनाव में न्यूनतम मतदान प्रतिशत रहा है, उसकी पहचान कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं जीविका दीदियों के द्वारा मतदान प्रतिशत कम होने के कारण की चर्चा एवं उसके आलोक में जागरूकता कार्यकम के तहत समूह की रैली, प्रभात फेरी, घर-घर भ्रमण, कर मतदान केन्द्र के समीप के टोलों के मतदाताओं से सम्पर्क कर मतदान करने हेतु प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की मूलभूत सुविधाओं की भी व्यवस्था की जा रही है।मतदातों को मतदान की तिथि एवं समय की जानकारी दी जा रही है। समय-समय पर प्रभात फेरी एवं रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता लाने,एव लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 में मतदान के लिए मतदाता जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार से संबंधित तख्तियों को लेकर विद्यालयों के छात्र-छात्रा/आंगनवाड़ी केन्द्र के बच्चों द्वारा पूर्वाहन 07 बजे से अंकित तिथियों को प्रभात फेरी निकाली जा रही है। जिसका नेतृत्व संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं उनके शिक्षक / सहायिका करेंगे। ऑगनवाडी सेविका / सहायिका को अपने पोषण क्षेत्र में सभी घरों की महिलाओं से सम्पर्क कर उन्हें मतदान का महत्व समझाते हुए मतदान हेतु प्रतिदिन प्रोत्साहित करेगी। वे प्रतिदिन घर-घर भ्रमण, रैली, प्रभात फेरी-जिला में कार्यरत जिविका दीदीयों द्वारा अपने क्षेत्र के आस-पास के सभी टोलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं से सम्पर्क कर मतदान का महत्व समझायेंगे एवं लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 में निश्चित रूप से मतदान करने हेतु प्रेरित करेंगे। निर्धारित तिथियों को रैली एवं प्रभात फेरी का आयोजन करना।

साथ ही समय-समय पर प्रभात फेरी एवं रैली के माध्यम से मतदाताओं में जागरूकता लाना सुनिश्चित करेंगे। स्वीप गतिविधि के तहत किये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम से संबंधित तस्वीर और प्रतिवेदन प्रतिदिन स्वीप प्रबंधन कोषांग, मधुबनी के वाट्सएप ग्रुप में भी भेजने का निदेश दिया गया है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications