हेलीकॉप्टर से अररिया संग्राम में लैंड किए राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा

  • *हेलीकॉप्टर से अररिया संग्राम में लैंड किए राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा
  • *हेलीकॉप्टर से बाहर निकलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत
  • *हेलीपैड स्थल पर प्रशासन का था कडी़ सुरक्षा व्यवस्था, डीएसपी पवन कुमार और थानाध्यक्ष बलवंत कुमार संभाल रखा था मोर्चा

Madhubani:-

जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है नेताओं का प्रचार प्रसार भी तेज हो गया है। शनिवार को राज्यसभा सांसद सह मंत्री संजय कुमार झा शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के साथ पटना से अररिया संग्राम के दुर्गा मंदिर स्थित हेलीपैड स्थल पर हेलीकॉप्टर से लैंड किए। हेलीकॉप्टर से बाहर निकलते ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। हेलीपैड स्थल राज्यसभा सांसद सड़क मार्ग से जनसंपर्क अभियान के लिए लौकही के लिए निकल गए तो वहीं शिक्षा मंत्री सुनील कुमार झंझारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में जनसंपर्क अभियान के लिए निकल गए। मंत्री के आने से पूर्व प्रशासन की ओर से कडी़ सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था। डीएसपी पवन कुमार,थानाध्यक्ष बलवंत कुमार और सीओ प्रशांत कुमार के साथ खुद मोर्चा संभाल रखे थे। वही हेलीपैड स्थल के चारों ओर पुलिस फोर्स के द्वारा निगरानी की जा रही थी।
मुखिया प्रतिनिधि चंदन कुमार झा ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा जी का आने का सूचना मिला उसके बाद हेलीपैड स्थल को जेसीबी से दुरुस्त किया गया इतना ही नहीं साफ सफाई करवाया गया। राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा जी का राजनीतिमें बढ़ते कद से हम लोग प्रसन्न हैं।
इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष फूले भंडारी, पूर्व एमएलसी विनोद कुमार सिंह, गोविंद कुमार झा, प्रदीप झा मुखिया प्रतिनिधि चंदन कुमार झा, कन्हैया झा,विकास कुमार झा, धना झा, भोला पासवान, वार्ड सदस्य मोहम्मद हसमत, मोहम्मद लाडले, मोजीबुर रहमान समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications