उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की फिसली जवान, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया देश का प्रधानमंत्री

*आशीर्वाद सह दरभंगा नामांकन सभा मे बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की फिसली जवान, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया देश का प्रधानमंत्री

दरभंगा :-  बिहार के दरभंगा लोकसभा क्षेत्र से एनडीए के उम्मीदवार गोपालजी ठाकुर ने अपना नामांकन दाखिल किया। जिसके बाद मेडिकल ग्राउंड में आशीर्वाद सह नामांकन सभा में भाग लिया। जिसमे एनडीए के सभी घटक दल के नेता मौजूद थे। वही नामांकन जन सभा को सम्बोधित करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा की एक बार फिर जुबान फिसली। विजय सिन्हा अपने संबोधन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बता डाला। जैसे ही उन्हें इस बात की समझ आई उन्होंने अपनी बातों को संभालते हुए अपने वक्तव्य को दूसरी ओर ले गए।

वही विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव के नौकरी बांटने के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं बता देना चाहता हूँ की बड़बोले पिता के बड़बोले पुत्र के पास पांच विभाग था। तेजस्वी यादव के पास पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी थी। उस विभाग में दो बार मंत्री ही नहीं उपमुख्यमंत्री के रूप में तेजस्वी ने प्रभार लिया। क्या उस विभाग में एक भी नियुक्ति हुई। इसका जवाब उनके पास है क्या। जो अपने विभाग में नियुक्ति नहीं कर सकता वह ढोल बज रहा है। एनडीए के समय में शुरू हुई नियोजन प्रक्रिया को वो अपनी उपलब्धि बात रहे है।

शिक्षा विभाग में हुई भर्ती पर कहा कि राजद कोटे से बने मंत्री ने शिक्षक नियुक्ति के फाइल पर हस्ताक्षर तक नही किया। उनको तो रामायण और राम चरित्र मानस को गलत बताने से फुर्सत ही नहीं था। वह तो सनातन के संतानों को लज्जित करने से फुर्सत नहीं मिलता था। अपने बहाली और नियुक्ति के नाम पर जो घोटाला किया है, देश की जनती है।आपकी जो सोच है, जो विजन है, जो नियत है और जो नीतियां है। उसे बिहार आगे नहीं बढ़ सकता।

इसी दौरान विजय सिन्हा की जुबान फसली और उन्होंने कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री नीतीश कुमार फिर उन्हें तुरंत इस बात का संज्ञान लिया और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा। वही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने मिलकर जो संकल्प लिया है कि हमको विकसित बिहार बनाना है। बिहार के अंदर युवाओं के भविष्य को बनाना है। समृद्ध बिहार के साथ लोगों को नए भारत के दौर में सम्मिलित करना है। इसलिए एनडीए के 40 के 40 सीट प्रधानमंत्री को हमें देना है। जब 40 देंगे तो उसे पर एक शून्य और आएगा और इस बार 400 पार कर जाएगा।

विजय सिन्हा, उपमुख्यमंत्री बिहार सरकार

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing