*अभाविप के आयाम खेलो भारत द्वारा जिले के सैकड़ों खिलाड़ियों के साथ संवाद किया गया…
*खेलो भारत संवाद में जिले के विभिन्न विधा के सैकड़ों खिलाड़ी ने उत्साहपूर्वक लिया भाग…
Darbhanga:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,दरभंगा विभाग के आयाम खेलो भारत के तहत जिले के विभिन्न विधा के खिलाड़ियों के संग संवाद खेलो भारत के अखिल भारतीय प्रमुख प्रदीप शेखावत जी की मुख्य उपस्थिति में किया गया।

संवाद की शुरुआत परिषद गीत से किया गया तत्पश्चात स्वामी विवेकानंद एवम मां सरस्वती के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलन सामूहिक रूप से खेलो भारत के अखिल भारतीय प्रमुख प्रदीप शेखावत, प्रांत संगठन मंत्री धीरज कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य पूजा कश्यप एवम प्रदेश सह मंत्री उत्सव पराशर द्वारा किया गया।
खेलो भारत के अखिल भारतीय प्रमुख प्रदीप शेखावत ने कहा की खेलो भारत का उद्देश्य है भारत में जितने खेल है साथ ही ओलंपिक में जितने खेल है उनका प्रशिक्षण देकर नगर, जिला से लेकर पूरे देश भर में युवाओं को खेल में प्रशिक्षित करके उसको आगे बढ़ाना है। भारत के पारंपरिक खेल कबड्डी, खो-की, कुश्ती, मल–मल इत्यादि इन सभी खेलों को भारत में जीवंतता बनी रहे यही हमारा मुख्य भूमिका है। खेलो भारत का आगामी 2035 में होने वाले ओलंपिक खेल में भारत के युवाओं को तैयार करना प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कह की खेल खेलना या पाठ्येतर गतिविधियों में शामिल होना किसी के चरित्र/व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रांत संगठन मंत्री धीरज कुमार ने कहा की विद्यार्थी परिषद छात्रों को सेवा के क्षेत्र में , पर्यावरण के क्षेत्र में ,खेल के क्षेत्र में साथ ही अनेक विधा में कार्य करने का एक प्लेटफार्म प्रदान करती है।
अभाविप रन फॉर नेशन के माध्यम से आने वाले दिनों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का कार्य भी करेगा।
विषय प्रवेश करते हुए प्रदेश सह मंत्री उत्सव पराशर ने कहा कि खेल मनुष्य को व्यक्ति प्रबंधन कौशल, बातचीत कौशल, संचार कौशल, समझाने के कौशल, संघर्ष प्रबंधन और आत्मविश्वास विकसित करता है।मिथिला के होनहार छात्र आज खेल के क्षेत्र में सम्पूर्ण विश्व भर में डंका बजाने का काम किया है। आने वाले दिनों खेलो भारत के द्वारा जिले में बड़े – बड़े आयोजन किया जाएगा जिससे आप सभी खिलाड़ी अपने प्रतिभा को अभाविप के मंच के माध्यम से निखार सकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन विभाग संयोजक राहुल सिंह ने किया।
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूजा कश्यप ने विस्तार से छात्राओं को खेल के प्रति आज भारत ने जिस प्रकार परचम लहराया है उसके बारे में बताया।
कबड्डी, क्रिकेट, बैडमिंटन , खो – खो, फुटबाल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स ,ताइक्वांडो सहित अलग – अलग खेलो के जिला, विश्वविद्यालग , प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भाग लिए खिलाड़ियों को संगठन के द्वारा सम्मानित किया गया एवम उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।
खेलो के अलग– अलग विधा के सैकड़ों खिलाड़ी मौजूद रहे जिसमें रूपेश कुमार,सौरव कुमार, सत्यम कुमार, सांभवी झा, दिव्यांशु झा, अल्तमस खान, हर्ष सिंह,विश्वजीत कुमार, सुदर्शन कुमार, श्रुति सिंह, निधि कुमारी, शालू शेख, आशुतोष झा, विवेक कुमार, रितिक रोशन, सुभद्रा झा, जूही कुमारी,ब्रजेश कुमार,चंद्रचूड़ झा, विशाल कुमार, सोनी कुमारी, आलोक शर्मा, निशांत कुमार, आलोक कुमार, सुनील मुखिया,आदित्य चौधरी, अविनाश कुमार, सोहन कुमार, भोला कुमार, अनुराग मंडल थे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कलामंच प्रदेश प्रमुख रौशनी कुमारी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राघव आचार्य, अमित शुक्ला, विकाश झा, जिला संयोजक वागीश झा, खेलों भारत के जिला संयोजक सत्यम झा, जिला सोशल मीडिया संयोजक प्रियांशु चौधरी, जिला कला मंच प्रमुख सुमेधा श्रीवास्तव, नगर कार्यकारणी सोनम कुमारी, संगठनात्मक बिरौल जिला संयोजक मिश्रीलाल आचार्य, जिला सह संयोजक अमित राय, सुनील मुखिया, स्वीटी कुमारी, रीतिक चौधरी, मृत्युंजय कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।