*चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार*
*वाहन चेकिंग के दौरान एक को पुलिस ने पकड़ा*
Report:- Murari Jha
Darbhanga:-
घनश्यामपुर थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक बाईक चोरों को गिरफ्तार किया है चोर सिमरी गांव के रहने वाले बताए जा रहे है । इनमे सदरे आलम पिता उसमान नदाव शामिल है ।

घनश्यामपुर थाना के थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा है कि घनश्यामपुर थाना की पुलिस टीम टेंगहा चैक पोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे ।इसी क्रम में एक मोटरसाईकिल पैसान कला कलर का था जिसका नम्बर प्लेट गाड़ी में नही लगा हुआ पुलिस को वहा नज़र आएं जो संदीगध लग रहे थे । शक होने रूकवाया गया जहा उन्हे कागजात की जांच की गई कोई भी कागजात नही थे । पूछताछ की गई तो सदरे आलम ने बताया कि यह पैसन बाईक बिना नम्बर प्लेट का गाड़ी चोरी की है जो की अलीनगर थाना क्षेत्र से अलीनगर उर्दू स्कूल के समाने से किया गया था बरामद की गई गाड़ी मुकेश मंडल की बताई जा रही है ।।
आगे थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया है कि सदरे आलम के खिलाफ अलीनगर थाना में कांड संख्या 30/24 दर्ज है वही आरोपी सदरे आलम को गिरफ्तार कर अलीनगर थाना को सौप दिया गया है ।।