मधुबनी जिला के बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के अरेर उत्तरी अवस्थित राजकीय मध्य सह उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं के बीच त्रिपुरकला वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Madhubani :-

इस मौके पर अरेर उच्च विद्यालय में छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से त्रिपुरकला बार्षिक प्रोत्साहन समारोह का आयोजन श्री मनोज झा प्रधानाध्यापक के अध्यक्षता में किया गया. समारोह में श्री इन्द्रा नन्द झा सेवा निवृत कार्यकारी निदेशक, भारत सरकार के पावर ग्रिड कारपोरेशन एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया. साथ ही श्री झा बच्चों को सम्बोधित करते हुए अपना, परिवार, विद्यालय एवं समाज में उच्च शिक्षा प्राप्त कर गौरवान्यूत करने के लिये प्रेरित किया.समारोह में श्री राम नरेश चौधरी, श्री नागेंद्र यादव, श्री प्रदीप भंडारी, श्री पवन कुमार सहनी, श्री सोहन कुमार झा एवं अन्य शिक्षक बंधु उपस्थित थे.

इसमें त्रिपुरकला वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में कक्षा आठवीं व नौवीं एवं ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं के बीच प्रथम पुरस्कार के रूप में 3 हजार रुपए और द्वितीय पुरस्कार के रूप में 2 हजार रुपए का वितरण किया गया।
फर्स्ट पुरस्कार खुशी कुमारी एवं वर्ग ग्यारहवीं में प्रथम पुरस्कार निधि कुमारी व द्बितीय पुरस्कार चांदनी कुमारी को दिया गया।
