चुनावी कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर झा की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री देवेंद्र यादव के संचालन में हुई।

Madhubani:- स्थानीय तिरहुत कालोनी स्थित चुनावी कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर झा की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री देवेंद्र यादव के संचालन में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए निर्वतमान सांसद डा.अशोक कुमार यादव ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले दस वर्षों में गरीब, किसान, महिलाओं एवं युवाओं का सशक्तिकरण करने का काम किया है।

धारा 370, प्रवासी नागरिकता संसोधन, राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक, महिलाओं को सदन में 33 प्रतिशत का आरक्षण ने देश को नया दिशा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं में मधुबनी में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त किया है। बैठक में विपक्ष नेता हरी सहनी, दरभंगा के निर्वतमान सांसद गोपालजी ठाकुर, मेयर अरूण राय, विधायक बिनोद नारायण झा, हरिभूषण ठाकुर बचौल, रामप्रीत पासवान, सुधांशु शेखर, अरूण शंकर प्रसाद, मुरारी मोहन झा, एमएलसी घनश्याम ठाकुर, पूर्व एमएलसी सुमन महासेठ,अर्जून सहनी, पूर्व जिला अध्यक्ष भोगेंद्र ठाकुर, मुन्ना चौधरी, हितेंद्र नारायण ठाकुर, लोजपा जिला अध्यक्ष अनूपम राजा, जदयू जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि केदार नाथ भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष बचनू मंडल, सोनी देवी, संगीता ठाकुर, फूलदेव यादव,विक्रमशीला यादव, सत्यनारायण यादव, मीडिया प्रतिनिधि मनोज कुमार मुन्ना, जन्मजय सिंह, प्रमोद सिंह, बादल सिंह, ज्योति नारायण मंडल, रंघीर खन्ना, सुबोध चौधरी, अरूण कांत झा, राधा देवी, प्रतिमा रंजन, पूनम मल्लिक, रामू सिंह, आदित्य झा सहित अन्य मौजूद थे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing