सीने पर किसने खंजर भोका, देश के लोगों ने देखा, मुकेश सहनी ब्लैकमेल करके लेते है सीट – मुरारी मोहन झा

सीने पर किसने खंजर भोका, देश के लोगों ने देखा, मुकेश सहनी ब्लैकमेल करके लेते है सीट – मुरारी मोहन झा

दरभंगा – विकासशील इंसान पार्टी यानी वीआइपी को आखिरकार महागठबंधन में शामिल कर लिया है। वीआईपी को सीट शेयरिंग में तीन सीट गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी मिली है। सीट शेयरिंग के बाद मुकेश सहनी ने कहा कि हम इंडिया गठबंधन को मजबूत करेंगे। साथ ही बिहार के सभी सीटों पर हमें कामयाबी मिलेगी। इस बात जानकारी जैसे ही एनडीए खेमे में लगी, विपक्ष के तीखे व्यान आना शुरू हो गया है।

मुकेश सहनी के इंडिया गठबंधन में शामिल होने के बाद केवटी विधानसभा के भाजपा विधायक मुरारी मोहन झा ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि मुकेश सहनी चाहे कहीं भी जाए। एनडीए में कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। क्योंकि यहां पर निषाद समाज से दो-दो मंत्री हरि सहनी और मदन सहनी है। लोगों को इनदोनो के ऊपर पूरा भरोसा है। मुकेश सहनी को जिस सोच के साथ दल में शामिल कराया गया है। उन्हें किसी प्रकार का कोई फायदा होने वाला नही है। भाजपा के साथ जब तक मुकेश सहनी रहे। उनके मान सम्मान को लोगों ने देखा है। बिहार की जनता उन्हें पाठ पढ़ने की काम करेगी। सीने में खंजर भोकने और विधायक तोड़ने के सवाल पर मुरारी मोहन झा ने कहा कि सीने पर किसने खंजर भोकने का काम किया है। इसे पूरे प्रदेश व देश के लोगों ने देखा है। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें मंत्री बनाकर सम्मान देने का काम किया। लेकिन मुकेश सहनी जिस उद्देश्य का राजनीति करते हैं। उसमें वे कभी सफल नहीं हो पाएंगे। उनको जहां जाना है जाए। मुकेश सहनी पिछले चुनाव में भी महागठबंधन के साथ गठबंधन कर के फंसे। मुकेश साहनी ब्लैकमेल करके सीट लेते हैं और अधिकतर सीटों पर उनका पराजय होता है।

वही मुरारी मोहन झा ने कहा कि मुकेश सहनी के एनडीए से अलग होने से मिथिलांचल पर किसी प्रकार का कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है। यहां के वे रहने वाले हैं। सामानिय व्यक्ति हैं, इसमें किसी प्रकार का कोई शक नहीं है। लेकिन यहां के समाज में उनका कोई प्रभाव नहीं है। चूंकि मुकेश सहनी अपना अस्तित्व स्वयं समाप्त कर चुके हैं। लोगों ने उनके चरित्र को देखा है। मिथिलांचल के लोग काफी पढ़े लिखे और प्रबुद्ध हैं। सभी नेता के बारे में और उनके चरित्र के बारे में सारी जानकारी रखते हैं।

Byte —-

मुरारी मोहन झा, भाजपा विधायक केवटी विधानसभा

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications