Crime News from Madhubani: मधुबनी में चोरों ने घर में घुसकर गोदरेज का लॉक तोड़कर 5 लाख रुपए से अधिक के जेवरात की चोरी की घटना को दिया अंजाम…

MADHUBANI:-
मधुबनी जिला के अरेर थाना क्षेत्र के बिजलपुरा गांव में मगंलवार की देर रात चोरों ने एक घर को बनाया अपना निशाना, घर के गेट का हैंडल तोड़कर कमरे के अंदर गोदरेज का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवारत की चोरी की घटना को दिया अंजाम।
मिली जानकारी के अनुसार घर के गृहस्वामी अपने बेटा के पास दिल्ली गया हुआ था,घर में कोई मौजुद नही था सुबह जब गृहस्वामी का रिस्तेदार जब घर के गेट खोलकर अंदर प्रवेश किया तो देखा की घर के अंदर के गोदरेज खुला पड़ा है और उसमें अदर रखा सामान बाहर बिखरा पड़ा हुआ है। जिसके बाद घर में चोरी की खबर इलाके में तेजी से फैल गई । घर में चोरी की खबर सुनते ही आस पास के लोगो की भीड़ मौके पर जुटनी शुरू हो गई। वही घर में चोरी होने की सूचना अरेर थाना को दिया गया,सूचना पाते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। वही घर में चोरी होने की सूचना घर के गृहस्वामी के पुत्र विनीत झा को दिया गया, सूचना पाते ही विनीत झा दिल्ली से अपने गांव बिजलपुरा के लिए रवाना हो गया।
वही घर में चोरी होने को लेकर अरेर थाना पुलिस ने बताया कि घर में चोरी की खबर गृहस्वामी के तरफ से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है पुलिस सूचना के आधार पर जांच कर रही है। घर में चोरी होने को लेकर गृहस्वामी के पुत्र विनीत झा से फोन पर बात करने पर बताया की करीब 5 लाख रुपए से अधिक के जेवरात की हुई चोरी।